e-Notice
NOTICE
बार एसोसिएशन सीतापुर
(पंजीकृत अन्र्तगत अधिनियम 45/1931-32) एवं बार काउन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सम्बद्धीकरण सं० 7/1983
16, January 2026 | 10:52 AM
Subject : समस्त सम्मानित अधिवक्ता भाइयों एवं बहनों को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 16.01.2026 को प्रातः 11:00 बजे बार एसोसिएशन के सभागार में एक आम सभा आहूत की गई है।
समस्त सम्मानित अधिवक्ता भाइयों एवं बहनों को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 16.01.2026 को प्रातः 11:00 बजे बार एसोसिएशन के सभागार में एक आम सभा आहूत की गई है।
उक्त आम सभा का आयोजन जनपद बाराबंकी स्थित हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता के साथ की गई निर्मम मारपीट, जानलेवा हमला एवं लूटपाट जैसी गंभीर घटना के विरोध में किया जा रहा है।
विशेष रूप से यह अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक एवं पूर्णतः अस्वीकार्य है कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को हमारे साथी अधिवक्ता श्री रत्नेश शुक्ला के साथ टोल कर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई। मात्र भुगतान संबंधी मामूली विवाद के कारण अधिवक्ता को घेरकर पीटा गया, उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा जबरन माफी मंगवाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।
आम सभा के पश्चात लगभग दोपहर 12:00 बजे श्रीमान जिला अधिकारी महोदय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दोषी टोल कर्मियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत कठोर कार्रवाई किए जाने तथा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocate Protection Act) को शीघ्र लागू किए जाने की मांग की जाएगी।
आप सभी अधिवक्ता साथियों से अनुरोध है कि इस आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे एक जोरदार, प्रभावी एवं संगठित विरोध प्रदर्शन किया जा सके।
आज दिनांक को समस्त न्यायालयों में “नो एडवर्स” का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

